YAMUNANAGAR में ग्रामीणों ने पकड़ा नशा तस्कर, बढ़ते नशे के कारण लोगों ने लगाया धरना, मौके पर पहुची पुलिस की गाडियां

यमुनानगर, 27  जुलाई यमुनानगर के छछरौली क्षेत्र के जाटावाला गांव में नशे के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा एक बार फिर सड़कों पर दिखाई दिया। बढ़ते…

यमुनानगर

यमुनानगर, 27  जुलाई

यमुनानगर के छछरौली क्षेत्र के जाटावाला गांव में नशे के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा एक बार फिर सड़कों पर दिखाई दिया। बढ़ते नशे से परेशान ग्रामीण धरने पर बैठ गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराज़गी जताई। मामला बढ़ता देख डायल 112 की दो गाड़ियां और छछरौली थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे।

ज़िले के जाटावाला गांव में लगातार बढ़ रहे नशे के कारोबार को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश उस समय फूट पड़ा, जब गांव के लोगों ने एक नशा बेचने वाले व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण धरने पर बैठ गए और गांव में नशे के कारोबार पर पूरी तरह रोक लगाने की मांग करने लगे। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले 6 से 7 वर्षों से गांव और आसपास के घाड़ क्षेत्र में खुलेआम नशा बेचा जा रहा है। उनका आरोप है कि जो भी व्यक्ति नशे का विरोध करता है, नशा तस्कर उससे झगड़ा और मारपीट पर उतर आते हैं। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि गांव के लोगों को खुद आगे आकर कार्रवाई करनी पड़ रही है।

ग्रामीणों ने बताया कि घाड़ क्षेत्र में नशे की खरीद-फरोख्त पर नियंत्रण के लिए हाल ही में 25 सदस्यों की एक कमेटी भी बनाई गई है, जो लगातार निगरानी कर रही है। यही कारण है कि बीते 24 घंटे के भीतर दूसरी बार गांव वालों ने एक संदिग्ध नशा तस्कर को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है।

धरने की सूचना मिलते ही डायल 112 की दो गाड़ियां और छछरौली थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने अपना धरना समाप्त कर दिया, लेकिन साफ कहा कि यदि गांव में नशे का कारोबार नहीं रुका तो आने वाले दिनों में आंदोलन और तेज किया जाएगा।

अन्य खबरें जानें –

REWARI-ALWAR रेलमार्ग पर अज्ञात युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, पहचान के प्रयास में जुटी रेलवे पुलिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *