ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में बेटी बचाओं- बेटी पढ़ाओं का नारा दिया जाता है, लेकिन इसी प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। आए दिन बेटियों के साथ सड़क पर, बस में सफर करते हुए या फिर किसी सार्वजनिक जगह पर सरेआम छेड़छाड़ की जाती है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां फतेहाबाद से दादूपुर चलने वाली बसों में युवतियों के साथ छेड़छाड़ की जाती है।
इसी के चलते आज लड़कियों से छेड़छाड़ कर रहे दो युवकों को ग्रामीणों और उनके परिजनों ने पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई कर डाली। दोनों युवक गांव रत्ता खेड़ा के रहने वाले हैं। वहीं, ग्रामीणों ने युवकों की पिटाई का वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया।
बता दें कि ग्रामीणों ने दोनों युवकों को बंधक बनाकर जमकर उनकी पिटाई की और तब तक उन्हें रिहा नहीं किया गया, जब तक उनके परिजन लेने वहां नहीं पहुंच, युवकों के परिजनों के पहुंचने पर ही दोनों युवकों को रिहा किया गया।


