पंजाब में अकाली नेता के घर मिले नशे के जखीरे पर विज ने कह डाला कुछ ऐसा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में अकाली नेता के घर मिले नशे के जखीरे पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कड़ा प्रहार किया है।…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में अकाली नेता के घर मिले नशे के जखीरे पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कड़ा प्रहार किया है। अनिल विज के निशाने पर सूबे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी कांग्रेस के विधायक कृष्ण हुड्डा रहे। गौरतलब है कि कृष्ण हुड्डा ने जिस व्यक्ति के लिए MLA हॉस्टल में कमरा बुक करवाया था उस के पास से हेरोइन बरामद हुई थी। अब इसी मामले को लेकर अनिल विज ने नेताओं पर निशाना साधा है।
विज ने कहा कि, नशे के खिलाफ लड़ाई में  दिक्कत ही ऐसे नेताओं के कारण आती है क्यूंकि कुछ राजनेताओं के घर बने हुए हैं नशे का अड्डा । विज ने कांग्रेस के विधायक कृष्ण हुड्डा को आड़े हाथों लिया और कहा कि ऐसा लगता है कि वहां सेफ जॉन, VIP जॉन में डिस्ट्रिब्यूशब सेंटर बनाया गया है। विज ने कांग्रेस पर बड़े आरोप लगाए और कहा कि नशे पर कागज काले करने वाले कांग्रेसी खुद नशा बिकवा रहे हैं। विज ने यहां पूर्व सीएम हुड्डा को नसीहत दी और कृष्ण हुड्डा पर तुरंत कार्रवाई करने की बात कही।
इसके अलावा विज ने एक बार फिर केजरीवाल और दिल्ली में हो रही हलचल पर बड़ा बयान दिया है। अनिल विज ने कहा कि, ये जो टुकड़े टुकड़े गैंग है और जो देश को तोड़ने की बात करते हैं और जो शरजील है जो आसाम को भारत से अलग करना चाहता है और शाहीन बाग़ जिसकी रचना है वहां भी आज़ादी के नारे लगे हैं। विज ने कहा कि इन सबकी भाषा पाकिस्तान के पीएम इमरान खान से मिलती है और इन्हें केजरीवाल और राहुल गाँधी आशीर्वाद देते हैं तो यह आतंकी गतिविधियों जैसा ही लगता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *