विजिलेंस ब्यूरो ने 1,00,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए वरिष्ठ सहायक को रंगे हाथ काबू किया

चंडीगढ़, 5 अगस्त : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान आर.आई.ए. शाखा, डी.सी. कार्यालय, एस.ए.एस. नगर…

The Punjab Vigilance Bureau (VB) during its ongoing drive against corruption in the state, has apprehended Senior Assistant

चंडीगढ़, 5 अगस्त : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान आर.आई.ए. शाखा, डी.सी. कार्यालय, एस.ए.एस. नगर में तैनात वरिष्ठ सहायक भूपिंदर कौर को 1,00,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ काबू किया है।

आज यहां यह जानकारी साझा करते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को गांव चित, तहसील बटाला, जिला गुरदासपुर के एक निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी वरिष्ठ सहायक ने शिकायतकर्ता से स्काई रॉक वेलफेयर सोसायटी, सेक्टर 111/112, मोहाली में नीलामी प्लॉट दिलाने के बदले 8,00,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी।

गैर-कानूनी रिश्वत देने से इनकार करने पर शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो के फ्लाइंग स्क्वाड-1, एस.ए.एस. नगर से संपर्क किया। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम ने दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में आरोपी वरिष्ठ सहायक को शिकायतकर्ता से एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ काबू कर लिया।

इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध विजिलेंस ब्यूरो पुलिस थाना, एस.ए.एस. नगर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है तथा मामले की आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *