50,000 रिश्वत लेते एस.डी.ओ. को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथों किया काबू

चंडीगढ़, 8 अक्टूबर : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान माइनिंग विभाग, नाभा (जिला पटियाला) में…

ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਬਿਊਰੋ

चंडीगढ़, 8 अक्टूबर :

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान माइनिंग विभाग, नाभा (जिला पटियाला) में तैनात सब-डिवीजनल ऑफिसर (एस.डी.ओ.) हरदीप सिंह को 50,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।

आज यहां यह जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को जिला पटियाला के गांव अलीपुर आरियां के रहने वाले एक ठेकेदार द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि आरोपी एस.डी.ओ. हरदीप सिंह उसके ओवरलोड टिप्पर वाहनों के चालान काटने की धमकी दे रहा था और कोई कार्रवाई न करने के बदले 50,000 की रिश्वत की मांग कर रहा था।

किसी भी प्रकार की रिश्वत देने से इनकार करने वाले शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो रेंज पटियाला से संपर्क किया। उसकी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने आरोपी एस.डी.ओ. हरदीप सिंह को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 50,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना पटियाला में भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *