विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 5,000 रुपये रिश्वत लेता ड्राइवर रंगे हाथों गिरफ्तार

चंडीगढ़, 6 अगस्त 2026 :  पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान, रफ्तार टूल्स एंड ट्रैवल कंपनी, मोहाली…

Vigilance Bureau

चंडीगढ़, 6 अगस्त 2026 :  पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान, रफ्तार टूल्स एंड ट्रैवल कंपनी, मोहाली में काम करने वाले प्राइवेट ड्राइवर अमनदीप को 5,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

आज यहां यह जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को कुरुक्षेत्र, हरियाणा के एक निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि आरोपी ड्राइवर, जिसने पहले शिकायतकर्ता के खिलाफ पुलिस चौकी पर शिकायत दर्ज कराई थी, ने शिकायतकर्ता से रफ्तार टूल्स कंपनी के मालिक के साथ समझौता करने के बदले 60,000 रुपये रिश्वत मांगी थी। इसके बाद शिकायतकर्ता द्वारा अनुरोध करने पर सौदा 40,000 रुपये में तय हो गया।

रिश्वत न देने के इरादे से शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो फ्लाइंग स्क्वाड-1 एसएएस नगर के पास संपर्क किया। उसकी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विजिलेंस ब्यूरो टीम ने जाल बिछाया और आरोपी ड्राइवर को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 5,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो थाना एसएएस नगर में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और इस मामले की आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *