लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: अभिनेत्री विद्या बालन ने इंदिरा गांधी की भूमिका अदा करने की तैयारी कर ली है आखिरकार विद्या बालन का सपना सच हो ही गया मिल गया मन चाहा किरदार बॉलीवुड की पहली और अकेली महिला प्रधानमंत्री का किरदार रुपहले पर्दे पर अदा करती हुई नजर आएंगी |
सागरिका घोष की किताब ‘इंदिरा: इंडियाज मोस्ट पावरफुल प्राइम मिनिस्टर’ पर आधारित फिल्म बनाने का अधिकार लेखिका से प्राप्त कर लिया गया है। अभिनेत्री ने कहा कि उनका सपना था कि वह गांधी का किरदार पर्दे पर अदा करें। विद्या ने एक बयान में कहा, ‘‘मैं सागरिका घोष की किताब का अधिकार प्राप्त करके खुश हूं क्योंकि मैं हमेशा से इंदिरा गांधी का किरदार अदा करना चाहती थी। मैंने अभी तक यह तय नहीं किया है कि यह फिल्म के रूप में आएगी या वेब सीरिज के रूप में। इसमें कुछ समय लगेगा।’’ साथ ही इंदिरा’ को स्क्रीन पर देखना काफी अच्छा रहेगा।


