ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आज के समय में सोशल मीडिया का ट्रैंड बहुत बढ गया है। इसका असर अब ब़ॉलीवुड में भी देखने को भी मिल है। जिसके साथ ही वैब सीरीज का भी चलन भी बढ़ता जा रहा है। साथ ही इस वैब सीरिज का हिस्सा हर एक कलाकार बन रहा है और निर्दशक भी डिजिटल इस और काफी बढ़ रहे है। हाल ही में एक और वैब सीरिज बनाए जाने की खबर सामने आई है।
सूत्रों से पता चला है कि पूर्व प्रधानमत्री इंदिरा गांधी पर एक वैब सीरिज बनने जा रही है। कहा जा रहा है कि इस सीरिज में इंदिरा गांधी का रोल विद्या बालन निभाने वाली है। बता दें कि ये फिल्म संपादक लेखक सागरिका घोष की लिखी गई किताब इंदिरा- इंडियाज मोस्ट पावरफुल प्राइम मिनिस्टर पर आधारित होगी।
इस बायोपिक वैब सीरिज को रॉनी स्क्रूवाला प्रोड्यूस कर रहे है। वहीं दूसरी तरफ विद्या बालन इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित है। गौरतलब है कि विद्या बालन ने अपनी अभिनय से हर दिल में राज किया हुआ है और अब वो एक गंभीर किरदार निभाने जा रही है जिसमें देखना होगा विद्या बालन कितनी सफल होती है।


