ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:हरियाणा विधानसभा का सत्र शुरू हो गया है और सभी नेता सदन में पहुंच गए हैं। इस बार सदन में सिटिंग प्लान बदल गया है। बता दें सबसे बड़ा मुद्दा नेता विपक्ष की कुर्सी को लेकर बना हुआ था। अब सदन में सीएलपी लीडर किरण चौधरी ने नेता विपक्ष की कुर्सी पर अपना कब्जा जमा लिया है। किरण चौधरी नेता विपक्ष की कुर्सी पर बैठ गई हैं।
किरण चौधरी का कहना है कि वे ही नेता विपक्ष हैं और नेता विपक्ष के फैसले को लेकर कोई भी संशय नहीं है। कांग्रेस सदन में नेता विपक्ष के तौर पर नजर आएगी। किरण ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी के किसी भी नेता ने उनके विपक्ष बनने पर विरोध नहीं किया है।
तो दूसरी ओर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि नेता विपक्ष को लेकर पार्टी की तरफ से फिलहाल अभी कोई भी फैसला नहीं लिया गया है।
बता दें हुड्डा के इस बयान से कांगेस के अंदर की गुटबाजी साफ नजर आ रही है। नेता विपक्ष को लेकर कांग्रेस साफ नहीं है, तो किरण चौधरी सदन में विपक्ष की कुर्सी पर बैठ गई है। अब इसका क्या नतीजा सामने आता है, ये काफी दिलचस्प होगा।

