ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: वित्त मंत्री मनप्रीत बादल ने बजट में किसानों के कर्ज माफी के लिए 14250 करोड़ का बजट रके होने का ऐलान किया गया तो विरोधी पक्ष ने इसका विरोध किया। सरकार विरूध वादें पूरे ना होने का आरोप लगाते हुए पहले आम आदमी पार्टी ने बजट के विरोध से सदन से होकर वॉक आउट कर दिया।
वहीं दूसरी तरफ शिरोमणी अकाली दल ने भी सरकार खिलाफ नारेबाजी करते हुए सदन से वॉक आउट कर दिया। पंजाब बजट की ये है दूसरी मुख्य बातें
* प्रति महीना लगेगा 200 रूपए टैक्स
* पंजाब पर 1 लाख 95 हजार 938 करोड़ का कर्ज
* इस सत्र के आखिर तक बढ़ कर 2 लाख 11 हजार 523 करोड़ हो जाएगा
* तनख्वाह-पेंशन पर 13% खर्च बढ़ा
* किसान कर्ज माफी से जुड़ी स्कीमों के लिए 4 हजार 250 करोड़ रुपए
* किसानों को मुफ्त बिजली के लिए 6 हजार 256 करोड़ रुपए
* राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत 400 करोड़ का बजट
* कपूरथला में 13 करोड़ की लागत से कैटल फीड बनेगी
* सरकार का खर्च 8 हजार 773 करोड़ से बढ़कर 9 हजार 469 करोड़ हुआ
* इनकंप्लीट वेटरनरी पालीक्लिनिक के लिए 3 करोड़ का प्रस्ताव
* नेशनल फूड सिक्योरिटी मिशन के लिए 10 करोड रुपए
* अंडर ग्राउंड पाइप लाइंस के लिए 44 करोड़ रुपए
* नेशनल हॉर्टिकल्चर मिशन के लिए 55 करोड़ रुपए
* शुगर केन ग्रोवर के लिए 180 करोड़ रुपए
* एग्रीकल्चर मार्केटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा दिया जाएगा
* सरकार एग्रीकल्चर मार्किटिंग सेक्टर में विशेष प्रोजेक्ट लाएगी
* इन प्रोजेक्ट्स पर 750 करोड़ का खर्च आएगा
* घर-घर रोजगार योजना के लिए 20 करोड़ का बजट
* पटियाला में 10 करोड़ रुपए से स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी
* हर एजुकेशन ब्लॉक में स्मार्ट स्कूल बनाए जाएंगे
* 48 सरकारी कॉलेज में मुफ्त Wi-Fi की सुविधा
* पानी बचाओ, पंजाब बचाओ मुहिम की शुरुआत
* 2000 करोड़ की लागत से 16 हजार किलोमीटर सड़क की मरम्मत
* फसली कर्जमाफी के लिए 4250 करोड़ रुपए
* 6.25 करोड़ रुपये से ब्लॉक लेवल पर स्टेडियम खोलेंगे
* गुरु हरसहाय, टांडा उरमुर, गिद्दड़बाहा और खंडूर साहिब में स्टेडियम

