Himachal Pradesh: हिमाचल में टूरिस्ट का हुड़दंग; कार में जाम छलकाते और सनरूफ पर किस करते कपल का वीडियो वायरल

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों की खासी आवाजाही हो रही है. अक्सर कुछ पर्यटक घूमने के बहाने आते हैं और हुड़दंग करते हैं. कई…

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों की खासी आवाजाही हो रही है. अक्सर कुछ पर्यटक घूमने के बहाने आते हैं और हुड़दंग करते हैं. कई बार पर्यटक सरेआम नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए नजर आते हैं. एक बार फिर देवभूमि में घूमने आए कुछ तथाकथित पर्यटकों ने बेहुदेपन का प्रदर्शन किया है.

कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर पंडोह के साथ लगते कैंची मोड़ के पास 22 जून को दिल्ली नंबर कार में सवार कुछ युवाओं ने सनरूफ और खिड़कियों से बाहर निकलकर जाम छलकाते हुए नजर आए. इस मामले में मंडी पुलिस ने 2500 का ऑनलाइन चालान काटा है. इसकी जानकारी एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने दी है.

साक्षी वर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों का बड़ी संख्या में आना-जाना लगा रहता है. लेकिन कुछ पर्यटक अति उत्साह में आकर लापरवाही बरत देते हैं जिससे उन्हें स्वयं या फिर दूसरों को खतरा उत्पन्न हो जाता है. इससे पहले, 15 जून को सुंदरनगर में हरियाणा नंबर की टैक्सी की खिड़कियों से झूलते टूरिस्ट नजर आए थे और पुलिस ने 2500 रुपये का चालान काटा था.

सोमवार को मंडी-मनाली फोरलेन की एक और वीडियो वायरल हुई, जिसमें एक युवक और युवती गाड़ी का सनरुफ खोलते हुए किस करते नजर आएं और इन्होंने सारी हदें पार कर दी. कैथल के गुहला की गाड़ी में सवार में युवक और युवती सनरूफ खोलकर जाम अश्लील हरकतें करते रहे.

स्थानीय लोगों कहना है कि ऐसे सैलानी सड़कों पर सिर्फ अपनी जान ही नहीं, बल्कि दूसरे लोगों की जान को भी खतरे में डाल रहे हैं. लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि टूरिस्ट सीजन के दौरान पुलिस व्यवस्था कड़ी की जाए और पेट्रोलिंग में भी बढ़ोतरी की जाए. पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और 2500 रुपए का चालान काटा गया है.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *