ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज- पटियाला हाउस कोर्ट में आज निर्भया गैंगरेप के चारों दोषियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी होगी बताया जा रहा है कि सुरक्षा कारणों के कारण ये फैसला लिया गया है। इस दौरान निर्भया के चारो दोषियों के वकील कोर्ट में हलफनामा दाखिल भी करेंगे।
पटियाला हाउस कोर्ट में होगी सुनवाई
सुबह 10 बजे से सुनवाई पटियाला हाउस कोर्ट में शुरू होगी सुरक्षा कारणों के कारण चारों दोषी तिहाड़ जेल में ही रहेंगे और वहीं से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी होगी। इस बीच पटियाला हाउस कोर्ट में निर्भया के माता-पिता और उनके वकील भी मौजूद रहेंगे।
पुनर्विचार याचिका पर 17 को सुनवाई
वहीं निर्भया के एक गुनहगार अक्षय ने अपनी फांसी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर की है। अक्षय की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में 17 दिसंबर को सुनवाई होनी है।

