ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: 1971 में पाकिस्तान के साथ युद्ध की बरसी के मौके पर आज पूरा देश शहीद जवानों को याद कर रहा है | इस मौके पर रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने नई दिल्ली में अमर जवान ज्योति पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की | इस दौरान उनके साथ आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत, नौसेना प्रमुख सुनील लांबा और वायुसेना प्रमुख बिरेंद्र सिंह धनोआ भी मौजूद थे | 16 दिसंबर 1971 को युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत की वजह से हर साल इस दिन विजय दिवस के तौर पर मनाया जाता है | युद्ध में भारत ने पाकिस्तानी सेना को करारी शिकस्त दी थी | जिसके बाद पूर्वी पाकिस्तान आजाद हो गया था | जो आज बांग्लादेश के नाम से जाना जाता है |
विजय दिवस: रक्षा मंत्री ने दी 1971 के शहीदों को श्रद्धांजलि
तीनों सेनाओं के चीफ रहे मौजूद
भारत ने पाकिस्तानी सेना को दी थी करारी शिकस्त

