ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हरजिंदर सिंह भूल्लर उर्फ विक्की गौंडर के नाम से मशहूर पंजाब के गैंगस्टर को गौंडर नाम उसके मास्टर ने दिया था।
विक्की गौंडर के ताया ने बताया कि विक्की बचपन से ही पढ़ने लिखने में काफी कमजोर था। एक बार उसने परीक्षा में पास होने के लिए अपने मास्टर की अलमारी में से प्रश्न पत्र को चुरा लिया था।
जिस कारण मास्टर ने उसका नाम गौंडर रख दिया। गौंडर के ताये ने दोष लगाते हुए कहा कि पुलिस ने विक्की को झूठा एनकाउंटर बना कर मारा है।
पुलिस कभी भी सच नहीं बताती है. बस तारीफ पाने के लिए ऐसे झूठे मुकाबले दिखा देती है।



