इंस्पेक्टर बिक्रम बराड़ के धोखे का लिया जाएगा जल्द बदला, फेसबुक पेज पर मिली धमकी!

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : गैंगस्टर विक्की गौंडर और प्रेमा लाहौरिया का एनकाउंटर करने वाली टीम में शामिल पंजाब पुलिस के इंस्पेक्टर बिक्रम बराड़ को गौंडर गैंग…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : गैंगस्टर विक्की गौंडर और प्रेमा लाहौरिया का एनकाउंटर करने वाली टीम में शामिल पंजाब पुलिस के इंस्पेक्टर बिक्रम बराड़ को गौंडर गैंग ने धमकी दी है।

facebook

बता दें कि विक्की गौंडर सरावा बौदला नाम के फेसबुक पेज पर लिखा है कि ‘यारी लगा के गद्दारी करने वाले बिक्रम बराड़ ने अच्छा नहीं किया और जो कुछ भी उसने हमारे भाईयों के साथ किया हम उसका बदला जरूर लेगें।’

vicky

गौरतलब है कि इससे पहले विक्की गौंडर के अंतिम संस्कार के समय उसके मामा ने कहा था कि इंस्पेक्टर बिक्रम बराड़ ने ही गौंडर को बातचीत के लिए अबोहर बुलाया था और फिर धोखे से उसका एनकाउंटर कर दिया।

विक्की के मामा ने यह भी बताया था बताया कि इंस्पेक्टर बिक्रम बराड़ जालंधर स्पोर्टस स्कूल में विक्की के साथ ही पढ़ता था। इतना ही नहीं दोनों काफी समय से साथ भी रहे थे। दूसरी तरफ इंस्पेक्टर बिक्रम बराड़ ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को गलत करार दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *