ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: “पंजाब पुलिस का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर विक्की गौंडर शुक्रवार शाम अपने 2 साथियों प्रेमा लाहौरिया व सुखप्रीत पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया। पुलिस को आरोपियों की लंबे समय से पुलिस को तलाश थी। मुक्तसर के सरावां बोदला का रहने वाला था विक्की गौंडर | उसके घर पर मातम पसरा हुआ है | लिविंग इंडिया न्यूज़ की टीम विक्की गौंडर के घर पहुंची | उसके परिवार वालों से बातचीत की | 10 लाख के इनामी मोस्टवॉन्टेड विक्की गौंडर की तलाश में हरियाणा, यूपी और पंजाब पुलिस ने बॉर्डर सील कर सघन तलाशी अभियान छेड़ रखा था और कल आखिरकार वो पुलिस के हत्थे चढ़ गया | 28 साल का हरजिंदर सिंह भुल्लर उर्फ विक्की गोंडर पुलिस को लगातार चकमा दे रहा था |
हरजिंदर सिंह भुल्लर उर्फ विक्की गौंडर हाईवे डकैत के तौर पर काफी फेमस है। विक्की डिस्कस थ्रो में नैशनल लेवल का खिलाड़ी रहा चुका है और उसने इस खेल में 3 गोल्ड और 2 सिल्वर मेडल्स जीतकर अपने गांव का नाम रोशन किया था। अपने स्कूलिंग टाइम में विक्की के कोच उस पर गर्व करते थे । गुसेले स्वभाव के कारण गोंडर ने बाद में अपराध की दुनिया में कदम रख दिया और हाईवे पर डाके डालने लगा। इसके बाद परिवार ने उससे किनारा कर लिया। कॉलेज में पढ़ते हुए विक्की गौंडर सुक्खा काहलवां के गैंग का मैंबर बन गया लेकिन उनकी दोस्ती दुश्मनी में बदल गई।
एक दिन विक्की गौंडर ने पुलिस की वैन में जा रहे सुक्खा कहालों को जालंधर के हाईवे पर दिन -दिहाड़े गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया और सुक्खा की लाश पर भंगड़ा भी डाला था। यहां से विक्की का गैंगस्टर के तौर पर सफ़र शुरू हो गया था.1 मई 2016 को गैंग्स्टरों ने फाजिल्का के पूर्व विधायक जसविन्दर सिंह रोकी का हत्या कर दी थी। तब विक्की ने रोकी की हत्या को अपने साथी शेर खुब्बण की हत्या का बदला बताया था। पंजाब के गैंग्स्टरों की दुनिया में विक्की गौंडर का नाम तेज़ी से उठता गया और वह पंजाब पुलिस का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर बन गया था।
पंजाब पुलिस ने सुक्खा काहलों के कत्ल और अन्य कई मामलों में विक्की को गिरफ़्तार कर लिया था। मामला अभी अदालत में ही था लेकिन 27 नवंबर 2016 को वह नाभा जेल में फ़रार हो गया। गौंडर पिछले 13 -14 महीनों से पुलिस की आंखों में लगातार धूल डालता आ रहा था ।
मोस्ट वांटेड गैंगस्टर विक्की गौंडर का खेल खत्म
डिस्कस थ्रो में नैशनल लेवल का खिलाड़ी था विक्की
3 गोल्ड , 2 सिल्वर मेडल्स जीतकर किया था गांव का नाम रोशन
गांव में विक्की की मौत का मातम
Watch Video
https://youtu.be/ZE7F8fqxb7U
