ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: लुधियाना मिल्क प्लांट वेरका से दुध की होती सप्तालई की गुणवत्ता शंका के घेरे में आ गई है। क्योकि इस प्लांट से दिल्ली गए दूध के टैंकर के सैंपल फेल कर दिए गए और 3 टैंकर दिल्ली से वापिस आ गए है।
वेरका मिल्क प्लांट से दो मार्च को दूध का एक टैंकर दिल्ली दूध की सप्लाई देने गए था पर वहां जब संस्था डीएमसी की तरफ से दूध की गुणवत्ता की जांच की गई तो उस में कैमिकल पाया गया जिस कारण उन्होने दूध के टैंकरों को रिजेक्ट कर दिया।
इससे पहले भी 1 मार्च को दूध के दो टैंकर लुधियाना मिल्क प्लांट से दिल्ली सप्लाई के लिए गए थे और यह भी रिजेक्ट करके वापिस भेज दिए गए। इन टैंकरों के डिसपैच नोट के पीछे जो रिपोर्ट अकिंत की गई है उसमें लिखा गया है कि दूध में कैमिकल होने की वजह से इसको रिजेक्ट किया जाता है।
ये तीनों दूध के टैंकर लुधियाना मिल्क प्लांट में खड़े है। सूत्रों से ये भी पता चला है कि मिल्क प्लांट के निलबिंत निर्देशक का कहना है कि मिल्क प्लांट में दूध की गुणवता का ध्यान में नहीं रखा जाता है। जिस पर मिल्क प्लांट के जीएम हरविंदर सिंह ने कहा कि दिल्ली सप्लाई के लिए गए दूध के टैंकर गुणवत्ता के कारण रिजेक्ट नहीं हुए थे।
पिछले दो दिन से सूखा दूध बनाने का काम बंद था जिस कारण मिल्क प्लांट में काफी दूध इक्कठा हो गया था और दिल्ली में दूध की सप्लाई ज्यादा कर दी गई थी जिस कारण वहां के डीएमसी की तरफ से दूध वापस भेज दिया गया।




