लड़की को समोसा खिलाते फोटो पोस्ट करने पर यूजर्स वरुण धवन से पूछने लगे सवाल!

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : ‘जुड़वा 2’ के सुपरहिट होने के बाद वरुण धवन अब ‘अक्टूबर’ फिल्म में नजर आने वाले हैं। 2012 में आई ‘स्टूडेंट…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : ‘जुड़वा 2’ के सुपरहिट होने के बाद वरुण धवन अब ‘अक्टूबर’ फिल्म में नजर आने वाले हैं। 2012 में आई ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से करियर शुरू करने वाले वरुण धवन ने इतनी जल्दी लोकप्रियता हासिल किया है जो सब को नहीं मिलती। अब वो फिल्म ‘अक्टूबर’ के साथ एकबार फिर फैन्स के बीच होंगे। कुछ समय पहले वरुण ने कुछ फोटो पोस्ट किए हैं, जिसमें वो एक लड़की को समोसा खिलाते नजर आ रहे हैं। इस फोटो के सामने आने के बाद ही सोशल मीडिया पर वरुण से लड़की के बारे में सवाल किया जाने लगा।

चलिए, हम आपको बता रहे हैं वरुण के हाथों समोसा खाने वाली इस लड़की का सच। दरअसल, इस लड़की का नाम बनिता संधू है। वो वरुण के साथ फिल्म ‘अक्टूबर’ में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग पूरी होने की खुशी में वरुण ने बनिता को समोसा खिलाकर बधाई दी। इसी की कुछ तस्वीरों को उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। यह तस्वीर देखते ही देखते वायरल हो गई। वरुण ‘अक्टूबर’ के साथ ही अनुष्का शर्मा के साथ ‘सुई धागा’ फिल्म में नजर आने वाले हैं। साथ ही डेविड धवन बेटे वरुण को लेकर ‘बीवी नं. 1’ बनाने की तैयारियों में जुटे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *