ਵੈਲਨਟਾਇਨ ਦੀ ਰੌਣਕ, ਬਾਜ਼ਾਰਾ ‘ਚ ਮਿਲ ਰਿਹੇ ਨੇ ਸੋਹਣੇ-ਸੋਹਣੇ ਤੋਹਫ਼ੇ

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: लुधियाना इजहार-ए-मोहब्बत यानी वैलेंटाइन वीक की शुरुआत वीरवार से हो गयी  है। पहला दिन रोज-डे था और फरवरी माह में आने वाले वैलेंटाइन-डे का…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: लुधियाना इजहार-ए-मोहब्बत यानी वैलेंटाइन वीक की शुरुआत वीरवार से हो गयी  है। पहला दिन रोज-डे था और फरवरी माह में आने वाले वैलेंटाइन-डे का विशेषकर युवाओं को बेसब्री से इंतजार रहता है। सप्ताह भर जारी रहने वाले किसी न किसी दिन को देखते हुए ढेरों गिफ्ट्स आइटम्स से गैलेरीज सज गई हैं। हर किसी गिफ्ट गैलरी में लाल रंग से सजे गिफ्ट्स विशेष तौर पर देखने को मिल रहे हैं। जरूरी नहीं हैं कि कॉलेज वर्ग के युवाओं में ही उत्साह देखने को मिलता है।

एक दोस्त अपने दूसरे दोस्त, विवाहित कपल्स भी वैलेंटाइन वीक को सेलिब्रेट करते हैं। मार्केट गिफ्ट्स से गुलजार है। गिफ्ट्स में हार्ट शेप गिफ्ट बाक्स, लाल रंग में स्पार्क पिल्लो, टैडीवियर, म्यूजिकल कपल्स शोपीस, हैं¨गग हा‌र्ट्स, गुब्बारे, गुलाब स्टिक्स देखने को मिल रही है। ऑनलाइन गिफ्ट्स का बाजार वैलेंटाइन वीक को देखते हुए ऑनलाइन गिफ्ट्स का बाजार भी तैयार है। कई युवा ऐसे भी हैं जो इस पूरे वीक के तहत अपने दोस्तों को सरप्राइज देने के लिए ऑनलाइन गिफ्ट्स ऑर्डर कर उनके डोर तक पहुंचाने को तैयार दिख रहे हैं। 

Watch Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *