पंजाब के राज्यपाल ने पंजाब पुलिस को दी बधाई !

चंडीगढए़ पंजाब के राज्यपाल और चण्डीगढ़ के प्रशासक श्री वी.पी सिंह बदनौर ने पंजाब पुलिस को सनसनीखेज ब्रिगेडियर जगदीश गग्नेजा और इसी श्रंख्ला के अंतर्गत…

चंडीगढए़ पंजाब के राज्यपाल और चण्डीगढ़ के प्रशासक श्री वी.पी सिंह बदनौर ने पंजाब पुलिस को सनसनीखेज ब्रिगेडियर जगदीश गग्नेजा और इसी श्रंख्ला के अंतर्गत कई और कत्लों की गुत्थी सुलझाने के लिए बधाई दी।
अपने बयान में श्री बदनौर  ने कहा कि देश की एकता और अखंडता को अस्थिर करने वाली ताकतें हमारी  बहादुर पंजाब पुलिस के सामने घुटने टेक गई। यहां उन्होंने उपरोक्त कत्ल से सम्बन्धित चार संदिग्ध व्यक्तियों के बारे भी बताया।
पंजाब पुलिस की प्रसंसा करते हुए उन्होंने कहा कि हमारी पुलिस फोर्स ने बहुत तन-मन और समर्पण के साथ अपना काम किया और लोगों का विश्वास दोबारा जीतने में कामयाब हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस फोर्स हर समय बड़ी से बड़ी चुनौती को स्वीकारने और उसको बहादुरी से निपटने के लिए मशहूर रही है।
राज्य पुलिस की सराहना करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि बहुत जल्द इस कत्ल केस को सुलझाने वाले आधिकारियों और कर्मचारियों को उचित सम्मान दिया जायेगा और उनकी सालाना गुप्त रिपोर्ट (ए.सी.आर) में प्रसंसा का शब्द भी शामिल किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *