उत्तराखंड की अनुकृति के लिए देशभर में दुआओं का दौर जारी

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : वियतनाम में बुधवार की रात मिस ग्रैंड इंटरनेशनल का फाइनल होगा और पूरे देश में दुआ का दौर जारी है। इस…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : वियतनाम में बुधवार की रात मिस ग्रैंड इंटरनेशनल का फाइनल होगा और पूरे देश में दुआ का दौर जारी है। इस बार मिस ग्रैंड इंटरनेशनल में देहरादून की अनुकृति गुसाईं देश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।अनुकृति ने बताया कि व्यक्ति का बाहरी सौंदर्य पर्याप्त नहीं होता है। आंतरिक सुंदरता सबसे ज्यादा मायने रखती है। आंतरिक सौंदर्य ही लोगों को आपकी तरफ आकर्षित कर सकती है।देहरादून के लैंसडोन निवासी अनुकृति ने प्रतियोगिता के कई राउंड में जीत हासिल करके फाइनल राउंड तक पहुंची हैं। देहरादून के साथ ही पूरे देश में उनकी जीत की प्रार्थना की जा रही है।अनुकृति ने टैलेंट राउंड में ‘स्टॉप द वॉर’ थीम पर एक वीडियो दिखाया। इस वीडियो से अनुकृति ने ‘स्टॉप हेट, लेट्स मेडीटेट’ का संदेश देकर जजेस और लोगों का दिल जीत लिया।

‘ब्यूटी विथ ब्रेन’ अनुकृति नेशनल कॉस्ट्यूम कांटेस्ट में टॉप-8 में रही थी। इस दौरान उन्होंने भारतीय संस्कृति में रचे-बसे लिबास पहनने के साथ ही योग का भी प्रदर्शन किया था।

मिस ग्रैंड इंटरनेशनल को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी प्रतियोगिता माना जाता है। इस बार प्रतियोगिता में 80 देशों की सुंदरियों ने भाग लिया। वहीं अनुकृति ने काफी तैयारी भी की है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *