ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: विदेश की धरती पर फिर पगड़ी का अपमान हुआ है। अमेरिका में पगड़ी पहने एक सिख युवक को मैच से बाहर कर दिया। पंजाब के सीएम अमरिंदर ने इस घटना की निंदा की है। ट्वीट करके उन्होंने इस घटना पर दुख जताया और विदेशमंत्री सुषमा स्वराज को मामले पर संज्ञान लेने की अपील की। बता दें वॉशिंगटन में हाई स्कूल स्तर का फुटबॉल मैच था। एक पगड़ी पहने सिख युवक को रैफरी ने बाहर कर दिया। इसके लिए सॉकर नियमावली का हवाला दिया गया। इस नियम के अनुसार कोई खिलाड़ी अवैध उपकरण नहीं पहन सकता। इसमें हेलमैट, हैट, कैप आदि शामिल है। बाकी एथेलिटक्स एसोसिएशन के अनुसार डिस्ट्रिक्ट इन नियमों में छूट के लिए भी आवेदन कर सकता है।
> अमेरिका में फिर पगड़ी का अपमान
> पगड़ी पहने छात्र को मैच से किया बाहर
> कैप्टन अमरिंदर ने ट्वीट करके की घटना की निंदा
> सुषमा स्वराज को मामले पर संज्ञान लेने की अपील की
Watch Video
