JD Vance India Visit: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस (JD Vance) सोमवार को अपने पहले आधिकारिक भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंच गए हैं. वह भारत में 21 से 24 अप्रैल तक रहेंगे. उनके साथ उनकी पत्नी उषा वेंस और उनके तीन बच्चे- एवान, विवेक और मिराबेल भी मौजूद रहेंगे. वेंस का ये दौरा काफी खास माना जा रहा है, क्योंकि इस वक्त दुनिया भर के बाजार में अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर से अनिश्चितता छाई हुई है.
( US Vice President JD Vance will meet Prime Minister Narendra Modi news in hindi)
दिल्ली में पालम एयरबेस पर लैंडिंग के बाद अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने करीब एक घंटे तक वक्त बिताया.
इस बारे में जानकारी देते हुए अक्षरधाम मंदिर की प्रवक्ता ने बताया कि जेडी वेंस (JD Vance) का पूरा परिवार करीब 55 मिनट तक मंदिर में रहा. मंदिर के अंदर एक घंटे का उनका अनुभव अविस्मरणीय रहा. स्वागत के बाद उन्होंने भगवान स्वामीनारायण के चरणारविंद के दर्शन किए इसके बाद उन्होंने भारत उपवन का दौरा किया. उन्हें उद्यान बहुत पसंद आया.
इसके बाद उन्होंने गजेंद्र पीठ का दौरा किया, जहां नक्काशी देखकर वे बहुत अभिभूत हुए. फिर वह ऊपर गए और गर्भगृह में भगवान स्वामीनारायण की मूर्ति के दर्शन करने के बाद उन्होंने विश्व शांति के लिए प्रार्थना की…
प्रधानमंत्री मोदी(PM Modi) से मुलाकात के बाद, वेंस और उनका परिवार जयपुर और आगरा का दौरा करेंगे. मंगलवार को, अमेरिकी उपराष्ट्रपति प्रतिष्ठित आमेर पैलेस का दौरा करेंगे. उस दिन बाद में, वे राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में यूएस-इंडिया बिजनेस समिट में मुख्य भाषण देंगे. शिखर सम्मेलन में शीर्ष भारतीय और अमेरिकी अधिकारी भाग लेंगे, जिसमें वेंस दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार और निवेश के बारे में बात करेंगे.
जेडी वेंस और उनका परिवार चार दिवसीय भारत दौरे पर हैं. अपनी यात्रा के दौरान वे आगरा और जयपुर जाएंगे. अमेरिकी उपराष्ट्रपति के बच्चे पारंपरिक भारतीय परिधान पहने हुए देखे गए, जिसमें अनारकली सूट, कुर्ता और पायजामा शामिल हैं. तीनों बच्चों इवान, विवेक और मीराबेल ने अपने कपड़ों से लोगों का मन मोह लिया. उल्लेखनीय है कि जेडी वेंस की पत्नी उषा भारतीय मूल की हैं.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



