ऑनलाइन डेस्क / लिविंग इंडिया न्यूज़: – 24-25 फरवरी का दिन पीेएम मोदी के लिए बेहद खास होने वाला है और हो भी क्यो ना क्योंकि इस दिन पीएम मोदी के खास दोस्त और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दो दिवसीय दौरे पर भारत आ रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति के तौर पर ट्रंप का यह पहला दौरा है। जिसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।
स्टेडियम का उद्घाटन होगा
वहीं इस बात की जानकारी व्हाइट हाउस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर सांझा कर दी गई हैं।व्हाइट हाउस के ट्वीट में कहा गया है कि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 24-25 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए भारत की दो दिवसीय यात्रा पर जाएंगे। इस यात्रा के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनकी पत्नी और अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप भी साथ रहेंगी,
केमछो ट्रंप प्रोग्राम का आयोजन होगा
बतादें कि पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका यात्रा पर गए हुए थे,इस दौरान पीएम मोदी ने टेक्सास में हाउडी मोदी कार्यक्रम में हिस्सा लिया था, और इसी की तर्ज पर केमछो ट्रंप प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही दोनों बड़े नेताओं के हाथों से दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम का उद्घाटन भी किया जाएगा। स्टेडियम की क्षमता 1.10 लाख बताई जा रही है।
मेलानिया ट्रंप भी रहेंगी साथ
ट्वीट में यह भी बताया गया है ट्रंप की यह यात्रा अमेरिका-भारत की रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगी आपको बता दें कि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने दो बार भारत दौरा किया था, ओबामा पहली बार 2010 में भारत आए थे उसके बाद 2015 में वह एक बार फिर भारत दौरे पर आए थे।



