US- Iran War Update: अमेरिकी सेना ने खाड़ी में ईरानी झंडे वाले जहाज़ को रोका, जानिए ट्रंप ने क्या कहा और इसका वार्ता पर क्या असर होगा?

US- Iran War Update: अमेरिका-इजराईल-ईरान के युद्ध के बीच अमेरिकी सेना की नाकेबंदी के तहत खाड़ी में ईरानी झंडे वाले एक कार्गो जहाज़ को रोक…

US- Iran War Update: अमेरिकी सेना ने खाड़ी में ईरानी झंडे वाले जहाज़ को रोका, जानिए ट्रंप ने क्या कहा और इसका वार्ता पर क्या असर होगा?

US- Iran War Update:

अमेरिका-इजराईल-ईरान के युद्ध के बीच अमेरिकी सेना की नाकेबंदी के तहत खाड़ी में ईरानी झंडे वाले एक कार्गो जहाज़ को रोक लिया है. इसकी पुष्टि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की है. ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि ‘टोस्का’ नाम का जहाज़ अमेरिकी नौसेना ने तब कब्ज़े में लिया, जब उसने रुकने की चेतावनी का जवाब नहीं दिया. इस पर ईरान की तरफ़ से अभी कोई टिप्पणी नहीं आई है.

नेवी ब्लॉकेड को तोड़ने की कोशिश में पकड़ा

ट्रंप ने लिखा, आज, एक ईरानी झंडा लगे जहाज़ टोस्का ने नेवी ब्लॉकेड को तोड़ने की कोशिश की और उसकी यह कोशिश नाकाम रही. यह जहाज़ 900 फ़ुट लंबा है और लगभग एक एयरक्राफ़्ट कैरियर जितना भारी है. उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका ने जहाज़ को रुकने की चेतावनी दी थी, जिसे नज़रअंदाज़ किया गया, इसलिए हमारी नेवी शिप ने उसके इंजन रूम में हमलाकर उसे वहीं रोक दिया. अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने बाद में एक वीडियो जारी किया, जिसमें उसके अनुसार, एक नौसैनिक जहाज़ कार्गो जहाज़ को रोकता हुआ दिख रहा है.

अमेरिका दुसरे चरण की बात के लिए तैयार लेकिन ईरान…?

यह घोषणा एसे वक्त हुई है, जब व्हाइट हाउस ने पुष्टि की कि ईरान के साथ जंग ख़त्म करने पर बातचीत के दूसरे दौर के लिए अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस पाकिस्तान में एक और प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे. जबकि इस संभावित वार्ता में को लेकर ईरान ने अभी तक पुष्टि नहीं की है. ईरानी सरकारी मीडिया ने बताया है कि जब तक अमेरिकी नाकाबंदी जारी रहेगी, अधिकारी बातचीत में हिस्सा नहीं लेंगे.

अन्य ख़बरें जानें-

पंजाब की मंडियों में 28 लाख मीट्रिक टन गेहूं की आमद

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *