ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: ईवीएम सुरक्षा को लेकर हरियाणा में एक बार फिर बवाल मच गया है।रोहतक और झज्जर में स्ट्रांग रूम में बंद ईवीएम की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर बवाल मचाया विवाद इतना बढ़ गया कि, विपक्षी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ईवीएम की सुरक्षा को लेकर हंगामा कर दिया।
बाद में प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने ईवीएम की सुरक्षा को लेकर लोगों को आश्वासन दिया। जिसके बाद यह हंगाम शांत हुआ। कांग्रेस के नेताओं का कहना था कि, स्ट्रांग रूम के बाहर जो एलईडी लगाई गई है वह काफी दूर है। वहीं सीआर कालेज में भी खराब एलईडी लगाई गई है।
