साध्वी के बयान से संसद में चरम पर हंगामा, कांग्रेस ने किया वॉक आउट

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भारतीय  संसद में शीतकालीन सत्र के आज नौवे दिन दोनों ही सदनों में कई अहम बिल पेश हो सकते हैं।संसद में दिल्ली…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भारतीय  संसद में शीतकालीन सत्र के आज नौवे दिन दोनों ही सदनों में कई अहम बिल पेश हो सकते हैं।संसद में दिल्ली की अवैध कॉलिनियों से जुड़ा विधेयक भी पेश हो सकता है। वित्त मंत्री लोकसभा में टैक्सेशन कानून संशोधन बिल पेश करेंगी।

कांग्रेस ने  किया लोकसभा से वॉक आउट 

वहीं दूसरी तरफ बुधवार को बहस के दौरान प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बता दिया था। जिस पर पहले संसद के अंदर और फिर बाद में बाहर काफी हंगामा हुआ था,प्रज्ञा सिंह ठाकुर  के बयान पर आज भी कांग्रेस ने लोकसभा में हल्ला बोला जिसके बाद कांग्रेस ने लोकसभा से वॉक आउट कर लिया।

लोकसभा में प्रश्नकाल हुआ समाप्त

फिलहाल लोकसभा में प्रश्नकाल समाप्त हो गया है। तो दूसरी तरफ राज्यसभा में प्रश्नकाल की कार्यवाही जारी है। इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि मुझे कुछ मुद्दों पर प्रस्ताव मिले हैं, लेकिन मैंने अभी किसी भी प्रस्ताव को मंजूरी नहीं दी है।
RAHUL

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *