TOHANA में XEN के कार्यालय में हुआ बवाल, बुजुर्ग ने जबरन नोट देने की करी कोशिश,बिजली कनेक्शन नहीं मिलने को लेकर विवाद

फतेहाबाद 7 जुलाई फतेहाबाद के टोहाना में बिजली निगम के XEN के कार्यालय में जबरदस्त हंगामा हुआ। दक्षिण हरियाणा बिजली निगम के XEN के कार्यालय…

XEN
फतेहाबाद 7 जुलाई

फतेहाबाद के टोहाना में बिजली निगम के XEN के कार्यालय में जबरदस्त हंगामा हुआ। दक्षिण हरियाणा बिजली निगम के XEN के कार्यालय में आए कुछ लोगों ने XEN के साथ हाथापाई करने का प्रयास किया और उन्हें जबरन नोट देने की कोशिश भी की गई। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि गांव गाजूवाला का एक व्यक्ति अपने ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए XEN कार्यालय के चक्कर काट रहा था, मगर उसका कनेक्शन न हो पाने के कारण आज उसके सब्र का बांध टूट गया और वह अपने कुछ साथियों और परिजनों के साथ XEN कार्यालय पहुंच गया। बताया जा रहा है कि XEN कार्यालय में XEN और किसान के बीच विवाद हो गया और उसके बाद किसान ने XEN को गर्दन से पकड़ लिया और उसे पैसे देने का प्रयास किया।

इस बीच XEN अपने कार्यालय के बेक डोर से भाग कर निगम के स्टाफ के कार्यालय में जा पहुंचे और स्वयं को सुरक्षित किया। बात यहीं नहीं रूकी गाजूवाला के लोग भी XEN के पीछे भागते हुए वहां पहुंच गए। भारी शोर शराबे और हंगामे के बाद XEN की तबीयत बिगड़ी और उन्हें टोहाना के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे गई।
XEN ने बताया कि वो लोग सरकारी जगह पर ट्यूबवेल कनेक्शन देने का दबाव बना रहे थे, मगर नियमों के विपरित कनेक्शन देने से इंकार करने पर उनके साथ आज यह घटनाक्रम हुआ।विभाग को इस बारे में जानकारी दे दी गई है अब देखना होगा कि इस घटनाक्रम में आगे क्या कार्रवाई होगी।

अन्य खबरें जाने –

KURUKSHETRA में पुलिस ने कस्टडी से भाग रहे बदमाश को एनकांउटर कर दबोचा, पुलिस वाले की बाजू पर दांत से काटा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *