Yamunanagar में अनिल विज की ग्रीवेंस मीटिंग में हंगामा , DC ने की अधिकारियों की शिकायत , बोली- मेरी बात नहीं सुनते

यमुनानगर, 26 सितंबर यमुनानगर में मंत्री अनिल विज की ग्रीवेंस मीटिंग में उस वक्त बड़ा प्रशासनिक मामला सामने आया, जब DC प्रीति ने अधिकारियों के…

यमुनानगर

यमुनानगर, 26 सितंबर

यमुनानगर में मंत्री अनिल विज की ग्रीवेंस मीटिंग में उस वक्त बड़ा प्रशासनिक मामला सामने आया, जब DC प्रीति ने अधिकारियों के उनकी बात नहीं सुनने की शिकायत मंत्री के सामने रखी। DC की रिक्वेस्ट पर अनिल विज ने प्रदूषण विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही।

नगर निगम की लापरवाही का मामला आया सामने

वहीं नगर निगम की लापरवाही का मामला भी बैठक में पहुंचा, जहां एक जिंदा बुजुर्ग को मृत घोषित कर उसकी पेंशन बंद करने का आरोप सामने आया। मामला सामने आने के बाद अनिल विज ने इस पूरे प्रकरण की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी। अब जांच के बाद यह साफ होगा कि रिकॉर्ड में जिंदा व्यक्ति को मृत किस आधार पर दर्ज किया गया और पेंशन बंद करने में जिम्मेदारी किसकी थी।

राहुल गांधी पर किया तीखा हमला

वहीं बैठक के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर पूछे गए सवाल पर अनिल विज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी तीखा हमला बोला। अनिल विज ने कहा कि राहुल गांधी के अंदर लोकतंत्र का नहीं, बल्कि तानाशाही का खून बहता है।विज ने आगे इंदिरा गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने भी लोकतंत्र की हदें पार करते हुए देश में इमरजेंसी लागू की थी। यानी यमुनानगर की ग्रीवेंस मीटिंग में एक तरफ प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठे, तो दूसरी तरफ राजनीतिक बयानबाजी भी जमकर देखने को मिली।

अन्य खबरें जानें –

Shimla में 12वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आगाज, 33 देशों की 96 फिल्मों का होगा प्रदर्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *