UP Saharanpur Firing Range Blast:
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर (UP Saharanpu) में फ़ायरिंग रेंज में अभ्यास के दौरान धमाका होने से सेना के चार जवान घायल हुए हैं. घटना मिर्जापुर क्षेत्र स्थित सेना की फायरिंग रेंज में नियमित अभ्यास के दौरान अचानक ब्लास्ट हो गए. धमाके की आवाज सुनते ही अफरा-तफरी मच गई. शनिवार को हुए हादसे के तुरंत बाद घायल जवानों को मौके पर मौजूद एम्बुलेंस की मदद से बेहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया. डॉक्टरों की टीम ने प्राथमिक उपचार शुरू किया.
(UP Saharanpu) फायरिंग रेंज सुरक्षा व्यवस्था कड़ी –
बेहट सीएचसी चिकित्सकों के अनुसार, चारों जवानों को चोटें आई हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर पाई गई. गंभीर रूप से घायल जवानों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य दो जवानों का उपचार में ही जारी है. घटना की सूचना मिलते ही सेना के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया. इसके साथ ही स्थानीय पुलिस भी फायरिंग रेंज पर पहुंच गई और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई. राहत एवं बचाव कार्य तेजी से चलाया गया ताकि किसी तरह की और अनहोनी न हो. सुरक्षा कारणों से पूरे क्षेत्र को अस्थायी रूप से सील कर दिया गया.
इमरजेंसी वॉर्ड को अलर्ट मोड पर-
जिला अस्पताल प्रशासन को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, इमरजेंसी वॉर्ड को अलर्ट मोड पर रखा गया. अतिरिक्त डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती की गई, ताकि घायल जवानों को तत्काल और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके. अस्पताल प्रशासन का कहना है कि गंभीर जवानों पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है.
ट्रेनिंग और हथियारों का अभ्यास के दौरान हुआ ब्लास्ट-
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सेना की फायरिंग रेंज में नियमित ट्रेनिंग और हथियारों का अभ्यास चल रहा था. इसी दौरान अचानक कुछ ब्लास्ट हुआ, जिसकी चपेट में चार जवान आ गए. हालांकि, ब्लास्ट किन कारणों से हुआ, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है. सेना के अधिकारियों ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी घायल जवानों का समुचित इलाज कराया जा रहा है और उनकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है. साथ ही, घटना के कारणों की जांच के आदेश दे दिए गए हैं. जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि हादसा तकनीकी खराबी, मानवीय चूक या किसी अन्य कारण से हुआ.



