UP BJP Leader Death: उत्तर प्रदेश में भाजपा के विधायक श्याम की हार्ट अटैक से मौत, मीटिंग के बीच में आया अटैक

UP BJP Leader Death During Meeting: उत्तर प्रदेश के बरेली, फरीदपुर से भाजपा विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल का शुक्रवार को निधन UP BJP Leader…

UP BJP Leader Death During Meeting:

उत्तर प्रदेश के बरेली, फरीदपुर से भाजपा विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल का शुक्रवार को निधन UP BJP Leader Death हो गया. वे सर्किट हाउस में आयोजित एक बैठक में शामिल होने पहुंचे थे. यहां अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई. यह बैठक प्रदेश के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह द्वारा विभिन्न सरकारी योजनाओं और कानून-व्यवस्था को लेकर बुलाई गई थी. बैठक समाप्त होने के बाद जैसे ही विधायक बाहर निकलने लगे. उस बक्त वह अचानक लड़खड़ाकर गिर पड़े. मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें संभाला और आनन-फानन में पीलीभीत रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने जांच शुरू की, लेकिन उनकी हालत बेहद गंभीर थी.

सिएम योगी ने जताया शोक-

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डॉ. श्याम बिहारी लाल के निधन पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘जनपद बरेली के फरीदपुर विधान सभा क्षेत्र से माननीय विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल जी का आकस्मिक निधन अत्यंत दुःखद है. विनम्र श्रद्धांजलि. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं.’

UP BJP Leader Death हार्ट अटैक से हुई मौत –

चिकित्सकों के अनुसार, डॉ. श्याम बिहारी लाल को दिल का दौरा पड़ा था. उन्हें बचाने के लिए वेंटिलेटर पर भी रखा गया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी. अस्पताल प्रशासन ने हार्ट अटैक को ही मौत का कारण बताया है. डॉ. श्याम बिहारी लाल फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के दूसरी बार विधायक थे. उनके निधन की खबर फैलते ही बरेली, फरीदपुर और लखनऊ में शोक की लहर दौड़ गई. अस्पताल में भाजपा नेताओं, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की भीड़ जुट गई. पार्टी और क्षेत्र के लोगों के लिए उनका अचानक जाना एक बड़ा झटका माना जा रहा है.

अन्य खबरें जानें-
Indore Water Deaths: इंदौर में दूषित पानी से 14 की मौत के बाद सरकार ने लिया एक्शन, अधिकारियों पर गिरी गाज
खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *