पंचतत्व में विलीन हुई उन्नाव की बेटी, दिखा गई सरकारी सिस्टम को आईना !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज : उन्नाव में रेप के बाद जलाई गई पीड़िता ने कल दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया।दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में पीड़िता…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज : उन्नाव में रेप के बाद जलाई गई पीड़िता ने कल दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया।दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में पीड़िता का इलाज चल रहा था । बतादें तीन दिन पहले उन्नाव में 5 आरोपियों ने पीड़िता पर पेट्रोल डालकर उसे जला दिया था।

गैंग रेप पीड़ित का हुआ अंतिम संस्कार

वहीं अब उन्नाव गैंग रेप पीड़ित का शव उन्नाव पहुंचा जहां पर उसका अंतिम संस्कार उसी के गांव में किया गया। इससे पहले पीड़िता के परिवार ने मांग करते हुए कहा था कि जब तक मुख्यमंत्री खुद नहीं आएंगे, तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। लेकिन पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों ने पीड़िता के परिजनों से बात की और अंतिम संस्कार के लिए उन्हें मना लिया।

पीड़िता के परिवार को 25 लाख का मुआवजा

वहीं प्रधानमंत्री आवास आवास योजना फंड से पीड़िता के परिजनों को 25 लाख का मुआवजा दिया जाएगा बहन को नौकरी दी जाएगी और साथ ही सरकार ने फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चलाने का भरोसा दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *