ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक और मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां फिर एक मासूम दरिंदों की हवस का शिकार हुई है। मामला सामने आने के बाद प्रदेश में हड़कंप मच गया है।
ये है पूरा मामला
माखी थाना क्षेत्र में एक जुलाई को पीड़िता को तीन लोगों ने घर से अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया था। लेकिन पुलिस की लापरवाही तो देखिए, मामले की एफआईआर दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार तक नहीं किया। पीड़िता के परिजनों को आरोप है कि आरोपी एक महीने से उनकी बेटी को जान से मारने की धमकी दे रहे है।

ऐसे में तंग आकर गुरूवार को उन्नाव में डीएम ऑफिस के सामने गैंगरेप पीड़िता और उसकी मां ने आत्महत्या का प्रयास किया। पीड़िता की मां का कहना है कि, हमारी कोई सुन नहीं रहा है, इसी से परेशान होकर उन्होंने आत्मदाह करने का कदम उठाया। वहीं पुलिस का कहना है कि एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है, बाकि दो की तलाश जारी है।

