लगातार बिगड़ती जा रही उन्नाव रेप पीड़िता की हालत, बचना है मुश्किल

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: एक ओर देश हैदराबाद एनकांउटर का जश्न मना रहा है। वहीं उन्राव में गैंगरेप पीड़िता की हालत लगातार बिगड़ती ही जा रही…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: एक ओर देश हैदराबाद एनकांउटर का जश्न मना रहा है। वहीं उन्राव में गैंगरेप पीड़िता की हालत लगातार बिगड़ती ही जा रही है। लड़की 90 फीसदी जल चुकी है और उसका इलाज सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है। हालत गंभीर होने के कारण उसे लखनऊ से दिल्ली बीती रात एयरलिफ्ट किया गया था। अब अस्पताल की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि, पी‌ड़िता की हालत लगातार गिरती जा रही है। उसके बचने की उम्मीद बहुत कम है।

मिली जानकारी के अनुसार, जांच के दौरान सामने आया है कि जलने के दौरान पीड़िता के शरीर को सबसे ज्यादा नुकसान कमर के निचले हिस्से को पहुंचा है। यहां तक की जलने के कारण पीड़िता के दो अंदरूनी अंग भी काफी डैमेज हो गए हैं।  जिसके चलते उसकी हालत निरंतर खराब होती जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *