ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: लाखों लोगों के दिलों पर राज करने करने वाले मशहूर सिंगर गुरू रंधावा एक हमले का शिकार हो गए। कनाडा के वेंकुवर में किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन पर हमला कर दिया। जिससे उन्हें काफी चोटें आई हैं।

यह जानकारी उनके मित्र सिंगर प्रीत हरपाल ने अपने सोशल मीडिया अकांउट पर शेयर की है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है कि, मैं गुरु को बहुत पहले से जानता हूं। वह बहुत सच्चा इंसान है। वह हमेशा दूसरों की रिस्पेस्ट करता है।
सुत्रों के अनुसार, गुरू रंधावा वेंकुवर में एक शो करने के बाद वापिस लौट रहे थे। वे अपनी कार में बैठ ही रहे थे कि किसी अज्ञात व्यकित ने उनके सिर पर हमला कर दिया था। इससे गुरु घायल हो गए, लेकिन वह खतरे से बाहर हैं।
