ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में गणतंत्र दिवस की तैयारियां ज़ोर शोर से चल रही हैं. प्रदेश सरकार ने एक पत्र जारी करके बताया है कि हरियाणा में राज्यपाल, विधानसभा अध्यक्ष, विधानसभा उपाध्यक्ष, मुख्यमंत्री, मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी अलग अलग जगहों पर तिरंगा फहराएंगे. हरियाणा का राज्य स्तरीय गणतन्त्र दिवस समारोह अंबाला में आयोजित किया जाएगा, जहां हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इसी दिन शाम को हरियाणा राज भवन, चण्डीगढ़ में ‘एट होम’ भी होगा।
आइये जानते हैं हरियाणा में किस जगह कौन फहराएगा तिरंगा
1 हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य अंबाला में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे
2 हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता कुरूक्षेत्र में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे
3 मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जींद में फहराएंगे ध्वज
4 हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा रोहतक में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे
5 हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला करनाल में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे
6 गृह मंत्री अनिल विज पंचकूला में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे
7 शिक्षा मंत्री कंवर पाल सिरसा में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे
8 परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा गुरुग्राम में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे
9 विद्युत मंत्री रणजीत सिंह फतेहाबाद में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे
10 कृषि मंत्री जय प्रकाश दलाल फरीदाबाद में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे
11 सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल भिवानी में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे
12 सामाजिक न्याय एवं अधिकरिता राज्य मंत्री ओम प्रकाश यादव हिसार में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे
13 महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा पानीपत में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे
14 पुरातत्व एवं संग्रहालय राज्य मंत्री अनूप धानक सोनीपत में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे
15 खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री संदीप सिंह चरखी दादरी में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे
रोहतक के मंडलायुक्त झज्जर में, फरीदाबाद के मंडलायुक्त नूंह में, गुरुग्राम के मंडलायुक्त रेवाड़ी में, करनाल के मंडलायुक्त कैथल में, महेन्द्रगढ़ के उपायुक्त महेन्द्रगढ़ (नारनौल) में, पलवल के उपायुक्त पलवल में तथा यमुनानगर के उपायुक्त यमुनानगर में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। सरकार द्वारा जारी पत्र के मुताबिक यदि उपरोक्त महानुभावों में से कोई उक्त स्थानों पर किन्ही कारणों से नहीं पहुंच पाता तो वहां सम्बंधित उपायुक्त झण्डा फहराएंगे। उप-मण्डल मुख्यालयों पर सम्बन्धित उप-मण्डल अधिकारियों (नागरिक) द्वारा तथा तहसील मुख्यालयों (जहां तहसील मुख्यालय भिन्न हैं) पर तहसीलदार द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। मण्डल, जिला, उप-मण्डल और तहसील मुख्यालयों पर गृह रक्षियों और एन. सी. सी. के साथ मिलकर पुलिस परेड करवाई जाएगी।

