केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के गोद लिये गांव का बूरा हाल, पानी की किल्लत से जूझ रहे ग्रामीण

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- बढ़ती इस गर्मी के बीच प्रदेश के कई इलाके पानी की किल्लत से जूझते नजर आ रहे हैं | हर दिन कहीं…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- बढ़ती इस गर्मी के बीच प्रदेश के कई इलाके पानी की किल्लत से जूझते नजर आ रहे हैं | हर दिन कहीं न कहीं से पानी की कमी से परेशान लोगों के प्रदर्शन की खबरे सामने आ रही हैं | अब पलवल के बंचारी गांव से भी पानी की किल्लत से परेशान ग्रामीण सामने आ गए हैं | जहां ग्रामीण पीने वाले पानी की दो बूंद के लिए त्राहि त्राहि कर रहे हैं |

हालांकि इस गांव को केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने गोद लिया हुआ है और दूसरी बार केंद्र में मंत्री बनने के बावजूद वो अपने इस गोद लिये गांव में पानी नहीं पहुंचा पाये हैं | लोगों का आरोप है कि, कई दफा सीएम विंडो पर भी शिकायत करने के बाद भी उनकी इस परेशानी को हल नहीं किया गया है |

पिछले दो सालों से तो प्रशासन ही उनके साथ झूठे आश्वासन करता आ रहा है | ग्रामीणों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि, अगर उनकी पानी की परेशानी हल नहीं हुई तो वो बड़ा आंदोलन छेड़ने के लिए मजबूर होंगे |

Watch Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *