न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : राम रहीम हनीप्रीत को बेटी मानता था। वो डेरे के सारे कामकाज में शामिल रहती थी, उसकी बात कोई नहीं काटता था। लेकिन क्या आप जानते हैं हनीप्रीत बॉलीवुड एक्टर काजोल और सलमान खान को काफी पसंद करती थी। इसका खुलासा हनीप्रीत की डायरी से हुई है। हालांकि इस डायरी की सत्यता की पुष्टि ना तो पुलिस कर रही है और ना ही हम। डायरी में हनीप्रीत ने अपना नाम ANU रखा है। करीब 20 साल पुरानी इस डायरी मे हनीप्रीत की जिंदगी के कई राज दफन हैं तौ कई से उसने परदा भी उठाया है। डायरी में बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और काजोल की तस्वीर मिली है, जिससे अंदाजा लगता है कि वो इनकी फैन थी।
खुद को अभागी कहती थी हनीप्रीत!
हनीप्रीत ने डायरी में अपना नाम ANU लिखा है। और उसके अपने इस नाम का जो मतलब लिखा है उससे साफ पता चलता है कि वो खुद को अभागी लड़की मानती थी। हनीप्रीत ने लिखा है A से Attractive, N से Naughty और U से Unfortunate Girl, इसके साथ ही हनीप्रीत ने कई शायरी भी लिखा है। जिससे साफ पता चलता है कि उसकी जिंदगी में सबकुछ सही नहीं रहा था। हालांकि बाद में बाबा राम रहीम से जुड़ने के बाद उसकी जिंदगी में खुशियां तो आ ही गई। राम रहीम के फिल्मों में काम करने के साथ ही उसने एक्टिंग, डायरेक्शन में हाथ आजमाया। दरअसल हनीप्रीत अपने शौक को पूरा करने के लिए ऐसा कर रही थी।

