ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: चुनावी बिगुल बजने के बाद नेता एक बार फिर चुनाव प्रचार के लिए लोगों के बीच में पहुंचने लगे हैं | इसी कड़ी में गुरुग्राम के अर्जुन नगर पहुंचे बीजेपी विधायक उमेश अग्रवाल का लोगों ने स्वागत किया | इस दौरान उन्होंने मंच से लोगों को संबोधित करते हुए बीजेपी सरकार की उपलब्धियां गिनवाईं |
उमेश अग्रवाल ने कहा कि, मनोहर सरकार ने गुरुग्राम के विकास में बड़ा योगदान दिया है, यहां की जनता को जो परेशानियां उठानी पड़ रहीं थी उनको दूर किया गया है | उमेश अग्रवाल को उम्मीद है कि इस बार फिर से उन्हें टिकट मिलेगी और 75 पार के नारे के साथ एक बार फिर प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनेगी।
Watch Video
