ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्जवल स्कीम लॉच की थी जिसके तहत पंजाब में रह रहे दलित परिवारों को गैस कन्केशन दिए जाने थे पर सूत्रों से पता चला है कि पंजाब में रह रहे दलित परिवारों ने मोदी सरकार के द्वारा लॉच की गई उज्जवल स्कीम के तहत अपने घर की रोटी को पकाने से मना कर दिया है। बता दें कि पंजाब में 8 करोड़ गैस कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया था।
इसमें चुल्हा, भरा हुआ गैस सिलेंडर, रेगूलेटर और पाईप भी शामिल था और ये स्कील दलित परिवारों को दी जानी थी पर जब दलित परिवारों को पता चला कि मोदी सरकार गैस सब्सिडी वाली राशी को दिए गए गैस कनेक्शन की किश्त के रूप में वसूलेगी तो उन्होने इस स्कीम के तहत गैस सिलेंडर से मनाही कर दी।
सूत्रों से पता चला कि केंद्रीय पैट्रोलियम मंत्रालय ने निरक्षण किया गया तो पंजाब के 3.78 लाख दलित परिवारों ने दुसरी बार गैस सिलेंडर को भराया ही नही और तीसरी बार तो इससे से भी ज्यादा हो गई। गौरतलब है कि पंजाब में दलित परिवारों ने गैस सिलेंडर को भरवाना बंद कर दिया है जिस कारण केंद्र सरकार को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं दूसरी तरफ साल 2019 के लोक सभा चुनाव आने वाले है जिसके बाद सरकार गैस कनेक्शन काफी मात्रा में बांटे जा रहे है।


