ऑनलइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज महाराष्ट्र में शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी गठबंधन वाली महाअघाड़ी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 1 दिसंबर को होना बताया जा रहा है। हालांकि शपथ ग्रहण समारोह कहां होगा ये अभी साफ नहीं हो पाया है, तो वहीं शिवसेना चाहती है कि ये समारोह शिवाजी पार्क में हो बतादें कि कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना के गठबंधन को महाराष्ट्र विकास अघाड़ी नाम दिया गया है। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को विधायक दल का नेता चुना गया है।
हो सकती है कल सीएम पद की शपथ
एक दिसंबर को होने वाले शपथ ग्रहण से पहले उद्धव ठाकरे कल महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। जानकारी के मुताबिक साथ में एनसीपी-कांग्रेस के 2-2 विधायक भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

