Jamui road accident: बिहार के जमुई जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. यहां सोनो-खैरा मुख्य मार्ग पर नरियाना पुल के पास दुर्घटना में एक ही गांव के दो युवकों की मौत हो गई. जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं.(Jamui road accident)
हादसा रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे हुआ. दोनों मृतक जिले के खैरा प्रखंड क्षेत्र के नवडीहा के रहने वाले बताए जा रहे हैं.
मृतकों की पहचान अयोध्या गांव निवासी उज्जवल कुमार उर्फ रौनक पिता अजय सिंह उर्फ गंगा सिंह तथा गौरव कुमार उर्फ गोलू पिता प्रद्युमन सिंह उर्फ पप्पू सिंह के रूप में की गई है.
बताया जा रहा है कि पिछले रविवार को एक युवक का जन्मदिन था और वह अपने दोस्तों के साथ बाइक पर जन्मदिन की पार्टी से लौट रहा था. इसी दौरान जब वे नरुआना पुल के पास से गुजर रहे थे तो सामने से आ रही एक पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी. जिससे उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे रेलिंग तोड़ते हुए गहरे गड्ढे में जा गिरी. इस घटना से रौनक और गौरव की मौके पर ही मौत हो गई.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



