जालंधर: 2 नाबालिग युवकों ने महिला को बंधक बनाकर लूटे 10 हजार

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जालंधर के टैगोर नगर में दो नाबालिग युवकों ने एक घर में घुसकर दातर की नोक पर महिला के हाथ-पैर बांध घर से…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जालंधर के टैगोर नगर में दो नाबालिग युवकों ने एक घर में घुसकर दातर की नोक पर महिला के हाथ-पैर बांध घर से दस हजार रुपये लूट लिए। दरअसल टैगोर नगर में रहने वाले संजीव कोहली काम से घर से बाहर गए हुए थे। घर में सिर्फ उनकी पत्नी प्रवीण कोहली हीं थी।

jalandhar loot

इसी बात का फायदा उठाकर दो नाबालिगों ने लूट के मकसद से घर में धावा बोल दिया। प्रवीण कोहली ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब अढाई बजे किसी ने डोर बैल बजाई और जब दरवाजा खोला तो देखा सामने एक नाबालिग युवक खड़ा था और कुछ सेकंड के बाद दूसरा नाबालिग युवक दातर लेकर घर में घुस गया। दातर की नोक पर दोनों युवकों ने उनके हाथ पैर बांध दिए।

jalandhar loot 4

दोनों युवक घर की छानबीन कर घर से 10 हजार रुपये की करीब राशि ले कर फरार हो गए। वारदात को अंजाम देने में दोनों नाबालिग युवकों ने महज 10 से 15 मिनट लगाए। कुछ देर बाद जब प्रवीण कोहली की बहु घर लौटी तो उसने अपनी सास के हाथ पैर खोले और पुलिस को वारदात की सूचना दी। थाना 2 की पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *