यमुना में मौत की छलांग !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: उफनती यमुना नदी में लोग अब जान की डूबकी लगाने लगे है। यमुना में पानी के तेज बहाव और उफान को…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: उफनती यमुना नदी में लोग अब जान की डूबकी लगाने लगे है। यमुना में पानी के तेज बहाव और उफान को देखते हुए फरीदाबाद में प्रशासन ने धारा-144 लगाकर लोगों के नदी के पास जाने पर रोक लगाई थी, लेकिन उसके बाद भी लोग बिना किसी झिझक के न सिर्फ यमुना नदी के पास जा रहे है। फरीदाबाद में पृथला के मोहना गांव में दो युवकों ने तो आपस में शर्त लगाकर यमुना में छलांग लगा दी।

https://www.facebook.com/livingindianewsharyana/videos/307051219860746/

राहुल और कृष्ण नाम के इन युवकों का यमुना में छलांग लगाने के बाद से ही कुछ पता नहीं चल पाया है। युवकों के छलांग लगाए जाने के दौरान वहां पर कुछ और लोग भी मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी न तो उन्हें रोकने की कोशिश की और न ही उन्हें बचाने का प्रयास किया। वहां मौजूद लोग केवल युवकों के यमुना में छलांग लगाने का वीडियो बनाने में लगे रहे और बाद में उसे वायरल कर दिया। फिलहाल कई घंटे गुजर जाने के बाद भी यमुना में छलांग लगाने वाले इन युवकों का कोई सुराग नहीं लग पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *