ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- गुरुग्राम के पौश इलाके सेक्टर-9 में दो नौजवान युवकों के शव मिलने से सनसनी फैल गई | सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू करते हुए आस-पास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है | मृतक एक मेवात के नूंह और दूसरा अलवर, राजस्थान के रहने वाले थे |
ये दोनों काफी समय से यहीं रह कर रेहड़ी पर सब्जी, फ्रूट बेचने का काम करते थे | दोनों के सिर में चोट के निशान बताए जा रहे हैं, कुछ लोगों का कहना है कि ये आपसी झगड़ा था | लेकिन इनको किसने और क्यों मारा है ये जांच के बाद ही साफ हो पाएगा |

