ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रोहतक के लघु सचिवालय में प्लाट को लेकर हुए झगड़े के एक मामले में दो महिलाओं को पेशी के लिए लेकर आए एएसआई समुंदर सिंह की महिलाओं ने चप्पल से पिटाई कर दी। अचानक हुई पुलिस कर्मचारी की पिटाई से वहां मौजूद लोग कुछ भी समझ नहीं पाए।
उसी दौरान किसी ने मोबाइल से इस पिटाई का वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया। फिलहाल पुलिस ने एएसआई समुंदर सिंह की शिकायत पर दो महिलाओं समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्जकर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक महिला अभी फरार है।
Watch Video
https://youtu.be/_gJ2VSpMHhs
