ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: देश में बढ़ता प्रदूषण एक बढ़ी चिंता का विषय बनता जा रहा है। दिल्ली का उदाहरण लें, तो प्रदूषण से लोगों की समस्याएं लगातार बढ़ रही है, यहां तक की सासं लेना भी लोगों का दूभर हो गया है। तो स्मॉग की चादर कुछ इस तरह सी बिछ जाती है कि घर से भी लोग निकलने पर कतराने लगें हैं। हालांकि इसके लिए सरकार काफी प्रयास करने में जुटी हुई है, इस प्रदूषण की मार से बचने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों से लेकर ऑड- इवन की योजनाएं लाई रही है। तो लोगों की तरफ से भी प्रयास किये जा रहे हैं प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए अपनी तरफ से उपाय लेकर आ रहे हैं।
Extra blue light on traffic signal to stop air pollution
Read @ANI Story | https://t.co/SzHuug2F0D pic.twitter.com/VtZHUEhTPS
— ANI Digital (@ani_digital) November 19, 2019
दरअसल, मुंबई के घाटकोपर की रहने वाली दो बहनों ने वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने के साथ फ्यूल के बचाव के लिए एक आनोखा समाधान निकाला है, उन्होंने नीले ट्रैफिक लाइट का सुझाव दिया है, जिसमें बाकी सिग्नल लाइटों के साथ एक नीली बत्ती होगी, इस बत्ती का काम चालकों को यह संदेश देना होगा कि उन्हें सिग्नल पर कब अपने इंजन को बंद करना हैं। नीली बत्ती के जलने का मतलब होगा कि अब चालकों को अपने वाहनों का इंजन बंद करना है।
मुबंई की इन दो बहनों शिवानी खोट और ईशा खोट का मानना है कि इस तरीके से प्रदूषण को रोका जा सकता है और फ्यूल की भी बचत की जा सकती है। उन्होंन बताया कि एक नीली ट्रैफिक लाइट लगाई जानी चाहिए, जो लाल बत्ती के जलने के 10 सेकंड बाद झपकना शुरू होगी और लाल बत्ती के जलना बंद होने से 10 सेकंड पहले झपकना बंद कर देगी। इस दौरान ड्राइवरों को अपना इंजन बंद करना होगा।
शिवानी खोट का कहना है कहा कि वायु प्रदूषण एक महत्वपूर्ण और अहम विषय है और जीवन के लिए बहुत खतरनाक भी। हमने वायु प्रदूषण के कारण कई मौतें देखी हैं। हाल ही में प्रदूषण के कारण देश की राजधानी दिल्ली में स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। नीली रोशनी वाला ये कन्सेप्ट प्रदूषण पर अंकुश लगाने में मदद करेगा। जिस पर प्रति सिग्नल लगाने पर लगभग आठ हजार रुपये का खर्च आएगा।
तो दूसरी बहन ईशा खोट ने कहा कि हमने खुद ही लोगों को सलाह दी कि उन्हें सिग्नल के लाल होने पर अपने वाहनों को बंद कर देना चाहिए और लोगों ने अभी तक इस सुझाव को सकारात्मक रूप से अपनाया है। शिवानी और ईशा ने प्रदूषण को लेकर जो चिंता जाहर की है, वो बेहद सराहनीय है क्योंकि देश का- एक – एक वयक्ति हमारी समस्याओं के बारे में सोचेगा और कदम उठाएगा, तभी तो हमें इन समस्याओं का सामाधान मिलेगा और हो सकता है कि एस छोटा सा कदम, बढ़ी समस्याओं से निजात दिलवा दे।



