महिला से लूट में दो गिरफ्तार, सट्टे में हारी रकम को पूरा करने के लिए की थी लूट

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:  इंसान के शौक उसे कब कहां से कहां पहुंचा दे, कुछ कहा नहीं जा सकता। कुछ लोग अपने शौक के चलते दुनिया…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:  इंसान के शौक उसे कब कहां से कहां पहुंचा दे, कुछ कहा नहीं जा सकता। कुछ लोग अपने शौक के चलते दुनिया में अपनी पहचान बना लेते है और कुछ उसी शौक के चलते अपराधी बन जाते है। भिवानी पुलिस ने भी दो ऐसे युवकों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने सट्टे में हारी हुई रकम को पूरा करने के लिए एक महिला से लूट की। 6 फरवरी को भिवानी के बाड़ी मोहल्ले में महिला से हुई लूट के मामले में पुलिस ने दो युवकों हिमांशु और प्रेम को गिरफ्तार किया है।

डीएसपी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि 6 फरवरी को बाड़ी मोहल्ला निवासी सीमा अपने घर पर अकेली थी। उसी दौरान दो युवक बाइक पर वहां आए और खुद को बिजली कर्मचारी बताकर घर में घुस गए। उन्होंने सीमा को बिजली का बिल दिखाने को कहा। इसी दौरान उन्होंने पिस्टल निकालकर महिला की कनपटी पर लगा दी और घर में रखे सोने चांदी के जेवर लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से दोनों युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूटा गया सामान और दो एयर पिस्टलल के साथ एक स्कूटी भी बरामद की है। डीएसपी ने बताया कि दोनों युवकों ने सट्टे में हारी हुई रकम को पूरा करने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया था।

Watch Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *