Punjab Overbridge Approve:
पंजाब में करोड़ों रुपये की दो रेल ओवर ब्रिज (आरओबी) परियोजनाओं को केंद्रीय रेल मंत्रालय ने मंजूरी दी है। 70 करोड़ रुपये की लागत से दोराहा का आरओबी और 54 करोड़ से बठिंडा सेक्शन के धुरी में आरओबी बनाया जाएगा। इससे दोनों क्षेत्रों में लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
मंत्री रवनीत बिट्टू ने दी जानकारी-
केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू ने कहा कि दोनों परियोजनाएं लंबे समय से गहरी सियासी साजिशें की वजह से लटकी हुई थी मगर केंद्र सरकार ने दोनों परियोजनाओं को मंजूरी देते हुए पंजाबियों को बड़ी राहत दी है। इन परियोजनाओं पर जल्द काम शुरू होगा। लोग काफी समय से इसके लिए संघर्ष कर रहे थे। धरने और प्रदर्शन भी किए जा रहे थे।
दोराहा में रेल ओवर ब्रिज-
दोराहा में रेल ओवर ब्रिज अंबाला-लुधियाना सेक्शन पर लेवल क्रॉसिंग 164A पर बनने वाले इस पुल की अनुमानित लागत लगभग ₹70 करोड़ है। धुरी शहर में लेवल क्रॉसिंग 62A के पास बनने वाली इस परियोजना के लिए लगभग ₹54 करोड़ की लागत के जनरल अरेंजमेंट ड्राइंग (GAD) को मंजूरी दी गई है। यह ओवरब्रिज शहर को जोड़ने और यात्रियों के लंबे इंतजार को कम करने में मदद करेगा। इन परियोजनाओं से पंजाब के आर्थिक विकास में तेजी आने और सड़क सुरक्षा में सुधार होने की उम्मीद है।



