ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: तरनतारन से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पर बिजली का झटका लगने से दो लोगों की मौत हो गई है। मिली जानकारी अनुसार कस्बा चोहला साहिब में रहने वाला 44 साल का किसान अपने खेतों में पानी छोड़ने गया था।
जैसे ही उसने बटन को दबाया उसको जोरदार झटका लग गया जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कहा जा रहा है कि किसान अपने घर का इकलौता अपने परिवार का सहारा था। वहीं दूसरी तरफ तरनतारन में ही एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि महिला अपने खेतों में काम कर रही थी कि अचानक उसको करंट लग गया जिस कारण उसकी मौत हो गई। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। गौरतलब है कि इस घटना के बाद पूरे इलाके में शौक की लहर छाई हुई है।


